Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Mar, 2021 12:42 PM
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम अपने रंग दिखाने वाला है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक पीकेशाह के अनुसार भोपाल समेत उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए है। जिससे न्यूनतम तापमान में 3...
भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम अपने रंग दिखाने वाला है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक पीकेशाह के अनुसार भोपाल समेत उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए है। जिससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल उन्होंने 17 और 18 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में होगी हल्की बारिश
भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग, जबलपुर, शहडोल संभाग। विभाग ने होशंगाबाद में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भोपाल में तापमान अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे इंदौर में अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।