मेमने लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला- साहब इनकी मां चोरी हो गई है, ढूंढ दीजिए इनका मिमियाना देखा नहीं जा रहा
Edited By meena, Updated: 06 Jun, 2023 03:20 PM

खंडवा में एक अनोखा मामला सामने आया है
खंडवा (निशात सिद्दीकी): खंडवा में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक मेमने लेकर थाने पहुंच गया। यहां पुलिस कर्मियों के सामने उसने अनोखी फरियाद लगाई। युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इन बच्चों को देखो और इनकी मां को ढूंढ कर ला दो। इन बच्चों का मिमियाना हमसे देखा नहीं जाता। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हैरान कर देने वाला मामला खंडवा के मोघट थाना का है यहां एक युवक मोहम्मद मोहसिन मेमनों यानी बकरी के बच्चों के साथ पहुंचा। खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद मोहसिन जब मेमनों को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा- इन पर दया कर लो और इनकी मां को ढूंढ लाओ।

दरअसल, युवक का कहना है कि बकरी गायब हुई है और हमें पूरी आशंका है कि वह चोरी हो गई है। इससे पहले भी हमारी कई बकरियां और बकरे चोरी हो गए हैं। हर बार हम पुलिस के पास आते हैं, रिपोर्ट लिखवाते हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं होती। इसलिए आज इन बकरी के बच्चों को लेकर आया था ताकि इन्हें देखकर पुलिस कार्रवाई कर दे। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
Related Story

प्रदेश में फिर बड़े स्तर पर पुलिस तबादले, 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी होते ही...

गंभीर स्थिति में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, अब तक कुल 9 बच्चों को कर चुकी है पैदा,मां...

जुआ कांड में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

मोहन सरकार में महिला अधिकारियों का दबदबा, आंकड़े दे रहे गवाही,अब इनको मिलने वाला है बड़ी जिम्मेवारी

विजयपुर विधानसभा सीट विवाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी अब यह बड़ी बात, देखें क्या बोले

50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, कैमरा देखते ही हाथों से छिपाया मुंह

सोने चांदी से भी ज्यादा जरूरी LPG सिलेंडर! MP में सूने घर से ताला तोड़कर जेवर नकदी के साथ भरा गैस...

BJP प्रदेश अध्यक्ष को ढाढंस बंधाने पहुंचे संभागायुक्त, IG, कलेक्टर, पूर्व गृहमंत्री, बेटी वियोग देख...

LPG को लेकर नई बहस: कलेक्टर बोलीं - गैस बचाने के लिए शादी के मेन्यू में बदलाव करें

रिटायरमेंट प्लान को लेकर दिग्विजय सिंह ने खोल दिए अपने पत्ते,प्रेस कांफ्रेस में बोली बड़ी बात,ये है...