उज्जैन के प्राचीन गढ़ कालिका मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर चुरा ले गए रुपए

Edited By meena, Updated: 24 Apr, 2023 03:18 PM

theft in ujjain s ancient fortress kalika temple

उज्जैन के प्राचीन गढ़ कालिका मंदिर में रविवार रात को चोरों ने दावा बोल दिया

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन के प्राचीन गढ़ कालिका मंदिर में रविवार रात को चोरों ने दावा बोल दिया। जहां चोर दान पेटी तोड़ कर रुपए चुराकर ले गए। वारदात की घटना का खुलासा सुबह हुआ। घटना की सूचना पर एसपी जांच के लिए पहुंचे। चोरी की वारदात हुई है चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर दान में दी गई राशि चुराई है।

PunjabKesari

उज्जैन के प्राचीन गढ़ कालिका मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर की पिछली दीवार फांदकर अंदर आए और मंदिर की दान पेटी से रुपए चुरा कर ले गए। कितनी राशि गई है यह जानकारी अभी नहीं है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और जांच की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर जांच कर रही है। आज सुबह चोरी की सूचना मिलने पर उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने स्वयं मंदिर पहुंचकर जांच की पुलिस ने इस मामले में शंका के आधार पर मंदिर में तैनात गार्ड भैरू को पूछताछ के लिए बैठाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!