34 वीं किस्त का इंतजार कर रही इन लाड़ली बहनों को बड़ा झटका! खातों में नहीं आएंगे पैसे, जानें बड़ी वजह

Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2026 02:22 PM

these beloved sisters waiting for the 34th installment got a big shock

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है...

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हजारों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ मामलों में पैसे खाते में नहीं पहुंच पाते। इसके पीछे कई तकनीकी और पात्रता से जुड़े कारण सामने आते हैं, जिनकी वजह से कुछ महिलाओं को भुगतान नहीं मिल पाता।

इन खातों में नहीं आएगा पैसा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनमें योजना की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिन खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सक्रिय नहीं है, वहां भी पैसे नहीं पहुंचेंगे। कई बार बैंक खाता निष्क्रिय होने या लंबे समय से लेन-देन न होने की स्थिति में भी भुगतान रुक जाता है। इसलिए लाभार्थियों को अपने बैंक खाते की स्थिति और आधार लिंकिंग जरूर जांच लेनी चाहिए।

पात्रता से जुड़ी ये भी हैं शर्तें

यदि किसी महिला की आय सरकारी तय सीमा से अधिक है या परिवार में आयकरदाता सदस्य है, तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन परिवारों में सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य है या पहले से कुछ अन्य सरकारी योजनाओं का विशेष लाभ मिल रहा है, वहां भी भुगतान रोका जा सकता है। इसलिए लाभ पाने के लिए पात्रता नियमों का पालन जरूरी है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आयु 60 वर्ष से अधिक हो जाती है उनका नाम भी इस योजना से अपने आप कट जाता है।

पैसे नहीं आए तो क्या करें

अगर किसी पात्र महिला के खाते में राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले अपने बैंक में जाकर आधार लिंक और डीबीटी स्टेटस चेक कराना चाहिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद कार्यालय या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी ली जा सकती है। कई बार तकनीकी त्रुटि के कारण भी भुगतान अटक जाता है, जिसे समय पर सुधार कराने से अगली किस्त खाते में आ सकती है। सरकार ने भी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज और बैंक विवरण सही रखें, ताकि योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

कल जारी होगी राशि

बता दे कि मध्य प्रदेश की लाखों बहनों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव कल 13 मार्च को ग्वालियर के भीतरवार से इस योजना 34वीं किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 28 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए लगभग 1920 करोड़ रुपए की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!