दो राज्यों के गरीबों को भोजन खिलाता है यह परिवार, 21 साल से कर रहा है सेवा

Edited By meena, Updated: 08 Feb, 2022 12:57 PM

this family feeds food to the poor of two states

एक ऐसा परिवार है जो दो राज्यों से एक ही तस्वीर पेश कर रहा है। मकसद सिर्फ एक कि कोई मजदूर भूखा न रहे। रोज कमाने खाने वाले मजदूर काम ना मिलने पर फाके की नौबत आ जाती है। इस दर्द को महसूस करता है यह परिवार जो बीते दो दशकों से रोजाना गरीबों को भोजन करवा...

कोरिया: एक ऐसा परिवार है जो दो राज्यों से एक ही तस्वीर पेश कर रहा है। मकसद सिर्फ एक कि कोई मजदूर भूखा न रहे। रोज कमाने खाने वाले मजदूर काम ना मिलने पर फाके की नौबत आ जाती है। इस दर्द को महसूस करता है यह परिवार जो बीते दो दशकों से रोजाना गरीबों को भोजन करवा रहा है। छत्तीसगढ़ की सीमा पर मध्यप्रदेश का बिजुरी शहर है। यहां का खेड़िया परिवार समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। यह परिवार रोजाना दो राज्यों के गरीबों को दो वक्त का निवाला खिला रहा है। पिता स्व राधेश्याम खेड़िया द्वारा 21 साल पहले शुरू की गई भोजशाला को बेटे बहू व जिस शहर में भी इस परिवार के सदस्य है बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।

PunjabKesari

स्व राधेश्याम खेड़िया के बेटे बालमुकुंद खेड़िया व बहू समता खेड़िया के मुताबिक उनके पिता ने अपनी मां स्व बनारसी देवी खेड़िया की स्मृति में 2001 से बिजुरी में गरीबों को खाना खिलाने की शुरआत की। उनके पिता कहते थे कि मां की स्मृति में मैं यह पुण्य कार्य करता हूं जिसे मुझे आत्मिक सुख मिलता है। और अब इस नेक कार्य को हमारा पूरा परिवार आगे बढ़ा रहा है। स्व राधेश्याम खेड़िया ने मध्यप्रदेश के बिजुरी से निः शुल्क भोजन की शुरुआत की। यहां 2001 से निःशुल्क भोजन रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कराए जाते है। कोई भूखा न रहे इसी मकसद को आगे बढ़ाते हुए बसंत पंचमी से मनेन्द्रगढ़ में भी मध्यप्रदेश के बिजुरी से बनकर आने वाले भोजन को स्व राधेश्याम खेड़िया के भाई कैलाश खेड़िया और उनके पुत्र विकास खेड़िया मनेन्द्रगढ़ के खेड़िया टाकीज में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जरुरुतमंदों को परोस रहे है।

PunjabKesari

स्व राधेश्याम खेड़िया के बड़े बेटे आनंद खेड़िया जो बिलासपुर के व्यवसायी है वे यहां पिता से मिली प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में जरुरुतमंदों को निःशुल्क भोजन पैकेट बंटवाते है। बिलासपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व ऐसे इलाके जहा भी जरुरुतमन्द दिख जाते है वहां लंच पैकेट वितरित करने का काम आनंद खेड़िया बीते 1 साल से कर रहे है। खेड़िया परिवार द्वारा बीते 50 साल से बिजुरी मे नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हर साल होने वाले इस नेत्र शिविर में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के लोग आते है। यहां उनके आंखों के चेकअप के अलावा आंख के ऑपरेशन, नेत्र रोग की दवाइयों के अलावा आंखों के चश्मे भी निःशुल्क प्रदान किये जाते है। हर साल जनवरी माह में यह नेत्र शिविर आयोजित होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!