MP की ये नदी उगल रही सोना! सूरज निकलने के साथ ही लोगों की भीड़ पहुंच रही किस्मत आजमाने!

Edited By Desh sharma, Updated: 26 Sep, 2025 11:10 PM

this river in mp is spewing gold

मध्य प्रदेश में एक नदी सोना उगल रही है जो लोगों कि किस्मत बदल रहा है।  जी हां हम बात कर रहे हैं जिला बुरहानपुर में बहने वाली ताप्ती नदी की। ताप्ती नदी सोना-चांदी और पैसे उगल रही है।

बुरहानपुर (डेस्क): मध्य प्रदेश में एक नदी सोना उगल रही है जो लोगों कि किस्मत बदल रहा है।  जी हां हम बात कर रहे हैं जिला बुरहानपुर में बहने वाली ताप्ती नदी की। ताप्ती नदी सोना-चांदी और पैसे उगल रही है। जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला है, वैसे ही यहां पर सोना निकालने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

PunjabKesari

यहां पर लोग खुदाई करने के लिए पहुंच रहे हैं।  100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो लंबे समय से नदी में सोना चांदी ढूंढने का काम कर रहे है। सूरज निकलते ही ये लोग नदी पर पहुंच जाते हैं और शाम ढलने तक अपनी किस्मत को आजमाते रहते हैं। लेकिन कुछ न कुछ इनको मिल ही जाता है जिससे इन लोगों  को कुछ संतोष होता है । नदी पर सोना और चांदी ढूंढने आए लोगों का कहना है कि वो कई सालों से यहां पर ये काम कर रहे हैं, सोने चांदी का कुछ न कुछ हिस्सा मिल जाता है।

बुरहानपुर जिले में कई प्राचीन स्मारकों के पास भी खुदाई में सोने के सिक्के और  दूसरी सोने की वस्तुएं निकलती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी यहां पर खुदाई करने के लिए पहुंचते हैं। ढूंढने पर हर रोज सोने या चांदी के आभूषण मिलते हैं। लेकिन यहां पर किस्मत भी बड़ा रोल निभाती है। 100 से ज्यादा परिवारों ने इसे ही रोजगार मान लिया है और वो  सारे दूसरे काम छोड़कर नदी में ही सोना-चांदी ढूंढने का काम करते रहते हैं।  लिहाजा स्थानीय प्रशासन भी इस घटना की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि पास के पहाड़ी क्षेत्रों में मौजूद खनिज भंडार से बहकर यह धातुएं नदी में आई होंगी। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और लोग इसे "किस्मत चमकने" का अवसर मान रहे हैं। वहीं विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक खनिज जमाव की प्रक्रिया का नतीजा बता रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!