किसानों से रिश्वत मांगने पर भड़के जिलाध्यक्ष, पुलिस को दे डाली धमकी

Edited By suman, Updated: 12 May, 2019 01:40 PM

threats to give to the district chief police

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, जो कर्मचारी किसानों से रिश्वत मांगे उसके मुंह पर जूते मारो।  जिलाध्यक्ष पंवार देर रात कृषि...

हरदा: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, जो कर्मचारी किसानों से रिश्वत मांगे उसके मुंह पर जूते मारो। जिलाध्यक्ष पंवार देर रात कृषि उपज मंडी में थे, जहां किसानों ने रिश्वतखोरी की शिकायत की थी। विवाद इतने पर ही नहीं थमा था, देर रात ही जिलाध्यक्ष किसानों को लेकर थाने भी पहुंच गए थे और पुलिस को उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई ना करने पर सीएम की धमकी दे डाली।
 

PunjabKesari


ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार,बीती रात भी कृषि मंडी परिसर में स्थित जैन वेयर हाउस पर किसानों की पहले उपज रिजेक्ट की गई फिर रुपए की मांग कर उपज तौलना शुरू कर दी। इसी बीच किसानों ने इस मामले में जिला अध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मीनारायण पंवार सूचना दी। खबर मिलते ही पंवार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों पर भड़क उठे। इस बात की खबर अधिकारियों तक पहुंची को वे भी आनन-फानन में वेयर पहुंचे। इस दौरान पंवार ने अधिकारियो से रात को कार्रवाई नहीं होने पर धरने की बात कह दी औऱ किसानों से भी अधिकारियों के सामने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जो किसानों से रिश्वत ले उसके मुंह पर जूता मारो।हालांकि विवाद बढ़ता देख सहकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!