Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 07:44 PM

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जिले को नहीं पूरे प्रदेश को रुला दिया। इस भावुक तस्वीर को देखकर हर किसी की आंखें नम हैं और कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एक ओर सरकार किसानों के दुख दूर करने की बात करती है तो कहीं न कहीं ये...
(नर्मदापुरम): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जिले को नहीं पूरे प्रदेश को रुला दिया। इस भावुक तस्वीर को देखकर हर किसी की आंखें नम हैं और कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एक ओर सरकार किसानों के दुख दूर करने की बात करती है तो कहीं न कहीं ये तस्वीर सवाल कई खड़े कर रही है। ये भावुक तस्वीर नर्मदापुरम से सामने आई है।
किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिरा
दरअसल ये रुला देने वाली तस्वीर जिला नर्मदापुरम से सामने आई है। यहां एक किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिर जाता है और जोर जोर से दहाड़े मारकर रोने लगता है। किसान फसल की खऱीदी के लिए प्रशासन से मांग कर रहा था। किसान जोर-जोर से रोते हुए कह रहा था कि हमारी बात मान लो और मूंग खरीद लो। इस तरह से किसान का रोना देखकर पुलिस औऱ प्रशासन भी हैरान रह गया।
एसपी साईं कृष्णा एस थोटा भी भावुक हुए
इस मौके पर वहां मौजूद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने किसान को उठाया और उसे अपने गले से लगा लिया,लेकिन किसान एसपी के गले लगकर भी रोता रहा औऱ मूंग खरीदी की मांग करता रहा। इस नजारे को देखकर वहां पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसान का इस तरह जोर जोर से रोना सबको रुला रहा था साथ ही किसान की स्थिति भी बयान कर रहा था। लिहाजा इस मामले को लेकर प्रशासन को गौर करने की जरुरत है।