शिवपुरी में खेलते समय तीन बच्चे पानी के गड्ढे में डूबे, हुई दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Sep, 2024 05:27 PM

three children drowned in a water pit in shivpuri died

कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाले नवोदा गांव में बंजारा समाज के तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है।

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाले नवोदा गांव में बंजारा समाज के तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। सूचना के बाद परिजन बच्चों को लेकर तत्काल शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद तीनों बच्चों के शवों को परिजन वापस गांव ले गए।

मौके पर कोलारस एसडीओपी विजय यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। परिजन बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवोदा की बंजारा बस्ती में रहने वाले बच्चे खेल रहे थे। तभी खेलते - खेलते 10 साल का नीरज 8 साल का संजय और 9 साल का रवि गहरे पानी के गड्ढे में गिर गए और डूब गए।

PunjabKesariमौके पर मौजूद बच्चों ने भाग कर ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन बच्चों को तत्काल शिवपुरी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!