डिंडौरी में थानेदार ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, कटा चालान

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2019 03:44 PM

ti breaks traffic rules in dindori chopped invoices

डिंडौरी जिले में एक थानेदार को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करनी भारी पड़ गई। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने थानेदार बीएस झारिया का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के चलते चलान काट दिया...

डिंडौरी: डिंडौरी जिले में एक थानेदार को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करनी भारी पड़ गई। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने थानेदार बीएस झारिया का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के चलते चलान काट दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बुधवार को डिंडोरी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ट्रैफिक पुलिस ने जांच अभियान चलाया था। इस दौरान थानेदार बीएस झारिया बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर वहां से निकल रहे थे। यातायात प्रभारी ने उन्हें रोका और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा तीन सवारी, बिना लाइसेंस, बीमा व अन्य दस्तावेज न होने पर अन्य वाहन चालकों के भी चालान कटे।

PunjabKesari

वहीं इस जांच अभियान में एक दोपहिया वाहन में सवार एक मीडियाकर्मी को भी बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालान काटा गया। बुधवार को जांच अभियान के दौरान कुल 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 8750 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

PunjabKesari

यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया था। कार्रवाई में पारदर्शिता लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसीलिए सरकारी कर्मचारी के साथ मीडियाकर्मी पर भी चालानी कार्रवाई की गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!