25 रुपए के टोल पर बवाल! BJP महिला नेताओं से भिड़े टोलकर्मी, नियमों की उड़ती दिखी धज्जियां

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Feb, 2026 01:43 PM

toll plaza clash over 25 heated argument between toll staff and women leaders

गुना जिले के बजरंगगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब महज ₹25 के टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे सहित अन्य महिला नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।

आरोन (गौरव शर्मा): गुना जिले के बजरंगगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब महज ₹25 के टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे सहित अन्य महिला नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।

जानकारी के मुताबिक, वंदना मांडरे सेमरी स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रही थीं। जाते समय उन्होंने नियमानुसार ₹25 का भुगतान किया था। लेकिन जब वे 24 घंटे के भीतर लौट रही थीं, तब टोलकर्मियों ने उनसे दोबारा टोल टैक्स की मांग कर दी। महिला नेताओं ने टोल नियमों का हवाला देते हुए विरोध किया, लेकिन टोलकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला गरमागरम नोकझोंक में तब्दील हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें टोलकर्मी और महिला नेताओं के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या टोल नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!