इंदौर में 2 साल के मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Oct, 2024 02:38 PM

tractor hits 2 year old child in indore he dies

इंदौर जिले में गोंदवाले धाम के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 साल के मासूम को रौंद दिया।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गोंदवाले धाम के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 साल के मासूम को रौंद दिया। मासूम को तड़पता देख पड़ोसी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन यहां पर 2 साल के मासूम की मौत हो गई। द्वारिकापुरी पुलिस तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना प्रजापत नगर स्थित गोंदवाले धाम के पास की है। मंगलवार की शाम को 2 साल के मासूम सन्नी को ट्रैक्टर ने रौंद दिया हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी।

PunjabKesari पड़ोसी दुकानदार सचिन बच्चे को तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर उपचार शुरू होने से पहले ही सन्नी की मौत हो गई, सचिन ने बताया कि बच्चा खेल रहा था हादसे के बाद वह उसके पास दौड़कर पहुंचा और सीधे अस्पताल लेकर गया लेकिन उसे बचाया नही जा सका बच्चे को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग रहा था ,लेकिन रहवासियों ने उसे रोक लिया पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है सन्नी के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!