Edited By Desh Raj, Updated: 19 Mar, 2026 03:40 PM

छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिला बिलासपुर से ये दिल को दुखाने वाली खबर है। यहां नगर पंचायत पार्षद के बेटे की मौत हो गई है
(बिलासपुर): छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिला बिलासपुर से ये दिल को दुखाने वाली खबर है। यहां नगर पंचायत पार्षद के बेटे की मौत हो गई है जिससे परिवार और इलाके में शोक की लहर है। 3 साल के मासूम को सर्प ने काट लिया था।
जानकारी के मुताबिक सर्पदंश से 3 वर्षीय मासूम को जान से हाथ धोना पड़ा है। मृतक बच्चे की पहचान स्थानीय पार्षद के बेटे हिमांशु पालके के तौर पर की गई है। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था, और इसी दौरान उसको अचानक उसे सांप ने काट लिया, सांप के काटने के बाद बच्चे की तबीयत बहुत तेजी से खराब होने लगी और फिर जान ही चली गई।
आँगन में सांप ने डस लिया और खत्म कर दी जिंदगी
हिमांशु अपने आंगन में अपनी मस्ती में खेल रहा था, तभी वहां पर सांप निकला और मस्ती में खेलते हुए बच्चे को डस लिया। हालांकि बच्चे को हास्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है,।
3 वर्षीय हिमांशु पालके की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जैसे ही परिजनों को पता चला कि बच्चे को सांप ने काट लिया है वो तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन रास्ते में हालत और गंभीर हो गई और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार पर तो मानो वज्रपात हुआ हो । परिवरा को साथ ही पड़ोसी और इलाके के लोग भी इस दुखद घटना से शोक में है।