Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Nov, 2025 07:05 PM

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने इतिहास रच दिया है।
पन्ना। (टाइगर खान): मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने इतिहास रच दिया है। पहली बार, किसी हथिनी ने जुड़वां शावकों को जन्म दिया! तीन घंटे के अंतराल में जन्मे दोनों नन्हे हाथी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने इस घटना को 'अजूबा' बताया। पीटीआर में अब हाथियों का कुनबा बढ़कर 21 हो गया है। फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव ने बताया कि अनारकली के लिए विशेष डाइट तैयार की गई है – जिसमें दलिया, गुड़, गन्ना और शुद्ध घी से बने लड्डू शामिल हैं। 1986 में पन्ना लाई गई अनारकली अब तक 6 बार मां बन चुकी हैं।
यह जुड़वां जन्म प्रकृति संरक्षण और वन्य जीवन के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। प्रशिक्षित हाथी मानसून में जंगल की सुरक्षा और बाघों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।