बड़वानी में देर रात आए आंधी तूफान ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की हुई मौत...
Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Apr, 2024 09:28 AM

बड़वानी जिले के सेंधवा के पास ग्राम चाचरिया के नवाड़ फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।
बड़वानी। (संदीप कुशवाह): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के पास ग्राम चाचरिया के नवाड़ फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक मासूम बालिका गंभीर घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन जहां से उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचरिया के केलपानी निवासी फुंदीबाई अपनी बेटी व नातिन के साथ कुछ दिन पूर्व अपने मायके चाचरिया के नवाड़ फलिया आई थी।
जहां उसके साथ बेटी और नातिन दोनों मौजूद थीं। तेज हवा और बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से फुंदीबाई उम्र 45 वर्षीय एवं उसकी नातिन ललिता की मौत हो गई वहीं 8 वर्षीय भूरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं
Related Story

MP के इन जिलों में बारिश की संभावना, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट नहीं; मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

MP में अगले 72 घंटें भारी! इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में खिलेगी धूप

एमपीवासियों को मंहगाई का बड़ा झटका! राज्य में फिर महंगी हुई बिजली, जानिए कितना बढ़ाया रेट

MP में 23, 24, 25 और 26 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! कई जिलों में तेज आंधी और बारिश...

मध्यप्रदेश में 7 और 8 अक्टूबर को मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिन...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर! जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद, ट्रेनें और हैदराबाद उड़ान रद्द, 17...

भाजपा को बड़ा झटका! BJP युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का अचानक निधन, बिजली के पोल से लगा करंट,...

मंदसौर छू रहा तरक्की के नए आयाम, किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी-CM

दतिया BJP में फिर दिखी गुटबाजी! नए जिलाध्यक्ष के स्वागत में अलग-अलग नजर आए नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष...

बंद पड़े सरकारी स्कूल के मंच पर आर्केस्ट्रा! वायरल VIDEO में डांस-नोटों की बौछार, कांग्रेस नेता भी...