फूल सिंह बरैया के SC-ST लड़कियों पर दिए विवादित बयान उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Edited By meena, Updated: 17 Jan, 2026 03:09 PM

umang singhar reacts to phool singh baraiya s controversial statement about sc s

मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और दुष्कर्म से जुड़े विवादित बयान को लेकर...

भोपाल : मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और दुष्कर्म से जुड़े विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जहां एक ओर भाजपा हमलावर हो गई है। उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। प्रदेश भर में कहीं पुतलादहन तो कही जुबानी हमले हो रहे हैं। वहीं अबने बेतुके बयान को लेकर फूल सिंह बरैया अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष ने भी उनके बयान को निंदनीय करार दिया है।

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने फूल सिंह बरैया के इस बयान को बेहद निंदनीय करार दिया है। उन्होंने उनके बयान को अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है।

क्या है विवादित बयान

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा...खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप करने का मन हो जाता है, जबकि SC ST OBC में सुंदर लड़कियां होती नहीं हैं..उनके साथ रेप इसलिए होते हैं क्योंकि धर्म ग्रंथों में लिखा है एसटी एससी महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ करने जितना फल मिलता है ये विवादित बयान दिया है। धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ नहीं जा पाता, तो शेड्यूल कास्ट की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है।”उन्होंने आगे यह भी कहा— “जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे धर्मग्रंथों के अनुसार चलते हैं, घर पर रहते हैं और रात के अंधेरे में शेड्यूल कास्ट की लड़की को पकड़ते हैं, फिर उसके साथ सहवास करते हैं।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!