चाचा ने रिश्ते किए शर्मसार, मिठाई खिलाने के बहाने 9 साल की भतीजी से की अश्लील हरकत

Edited By meena, Updated: 20 May, 2022 04:02 PM

uncle embarrassed relationship

कोरिया जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में चाचा भतीजी के रिश्तों को तार- तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में कहे जानें वाला चाचा ने घर के बाहर खेल रही 9 वर्षिय बच्ची को बहला फुसला कर एकांत जगह ले जाकर अश्लिल हरकत की, तभी बालिका किसी...

कोरिया (सुरजीत रैना): कोरिया जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र में चाचा भतीजी के रिश्तों को तार- तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में कहे जानें वाला चाचा ने घर के बाहर खेल रही 9 वर्षिय बच्ची को बहला फुसला कर एकांत जगह ले जाकर अश्लिल हरकत की, तभी बालिका किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब हो पाई। कोरिया जिले के झगराखांण्ड थाना क्षेत्र में प्रार्थी द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि शाम को 9 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी रिश्ते में कहे जानें वाला चाचा ने बच्ची को मिठाई खिलाने के नाम पर अनयंत्र जगह ले गया वहीं सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ अश्लिल हरकत करने लगा।

PunjabKesari

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम भेजकर आरोपी को धरपकड़ करने की कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस की पूछताछ पर आरोपी शान्तनु उर्फ छोटु ने अपना गुनाह करना कबूल कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी शान्तनु अपराधी प्रवृति का है जो पहले भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है। इधर झगराखांण्ड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!