मध्य प्रदेश: अनियंत्रित ट्राॅले ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 29 Oct, 2019 12:53 PM

uncontrolled train collided with 3 vehicles 6 people died in an accident

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला धार जिले से सामने आया है। जहां राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्राॅले ने आगे जा रहे 3 वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी।...

धार: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला धार जिले से सामने आया है। जहां राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्राॅले ने आगे जा रहे 3 वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे में इन वाहनों में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। 31अन्य घायल हुए हैं। धामनोद के सरकारी अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर था। इस कारण घायलाें काे इलाज मिलने में देरी हुई।

लोगों ने सीएमएचओ, सीएमओ और कलेक्टर को घटना की जानकारी देने के लिए कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। तब इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक पांचीलाल मेड़ा को दी गई। विधायक तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।  इंदौर की तरफ से आ रहे ट्राॅले ने आगे चल रही वैन, फिर स्विफ्ट कार और उसके बाद टाटा मैजिक को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक बुजुर्ग महिला बैठी थी, जिसकी मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर मारने के बाद ट्राॅला काफी आगे जाकर ढाबे के पास जाकर रुका।

दुर्घटना में अंजू पति महेंद्र (25), अमन पिता किशोर (18), पारुबाई पति गजानन (50), मोनू पिता जगदीश (8) और राजेंद्र खंडेलवाल (42) मौत हो गई। महक पिता राजेश खंडेलवाल (19) ने इंदौर ले जाते समय दम ताेड़ दिया। सभी मृतक इंदौर के थे। धामनोद के शासकीय अस्पताल में 2 दर्जन से अधिक घायलों के पहुंचने के समय डॉ. संजय पाटीदार अकेले ड्यूटी पर थे। सूचना मिलने पर बीएमओ भी कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे। इसके बाद घायलों को धामनोद के निजी अस्पतालाें में भेजा गया। निजी चिकित्सकों ने घायलों का नि:शुल्क इलाज किया। जैसे ही यह खबर नगर में फैली वैसे ही कई समाजसेवी और सामाजिक संगठन भी सेवा एवं सहयोग के लिए आगे आ गए और मदद की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!