कलेक्टर के औचक निरीक्षण से हड़कंप! गेट पर खड़े होकर लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकारा, दिए ये निर्देश

Edited By meena, Updated: 29 Apr, 2026 05:37 PM

uproar following rewa collector s surprise inspection standing at the gate he

नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बुधवार को एक बार फिर पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में लेट लतीफी और लापरवाही को जड़ से खत्म करने के लिए, कलेक्टर ने सुबह-

रीवा (गोविंद सिंह) : नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बुधवार को एक बार फिर पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में लेट लतीफी और लापरवाही को जड़ से खत्म करने के लिए, कलेक्टर ने सुबह-सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पर समय से कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों को बाहर ही रोककर उन्हें जमकर फटकार लगाई और कर्मचारियों के आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर जिला पंचायत कार्यालय जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी पहुंचे, तो कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सी से गायब थे। इस गैर-जिम्मेदारी को देख कलेक्टर ने मौके पर ही गहरी नाराजगी जताई और सख्त हिदायत दी कि कार्यालयीन समय का पालन हर हाल में करना होगा। जिला पंचायत के बाद कलेक्टर का अगला पड़ाव था।

कलेक्ट्रेट कार्यालय, सुबह 10:30 बजे जब वे यहां पहुंचे, तो वहां भी नजारा कुछ वैसा ही था। देरी से पहुंच रहे कर्मचारियों को देखते ही कलेक्टर काफी नाराज हुए। उन्होंने लेट आने वालों को कार्यालय के बाहर ही रोक लिया, और उन्हें न केवल कड़ी फटकार लगाई, बल्कि मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को बड़े फैसले लेने के निर्देश दिए। कर्मचारियों की ई-एटेंडेंस की व्यवस्था करने, तथा देर से आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान, देर से कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जिम्मेदारी से कार्य करें, कार्यालय का अनुशासन बना कर रखें, नहीं तो लापरवाहीं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!