Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2022 06:17 PM

गोवा के एक होटल में सफाई का काम करने वाले युवक को इंदौर की एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर जोर जबरदस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाकर उनको परेशान करता था। आरोपी झांसी का रहने वाला है। फिलहाल में पुलिस अब...
इंदौर(सचिन बहरानी): गोवा के एक होटल में सफाई का काम करने वाले युवक को इंदौर की एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर जोर जबरदस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाकर उनको परेशान करता था। आरोपी झांसी का रहने वाला है। फिलहाल में पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने दो लड़कियों की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया था। आरोपी लड़कियों से सोशल मीडिया पर जबरजस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाता था। नहीं तो उनको अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था। मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो आरोपी का पता केशव निवासी झांसी निकला जिसकी लोकेशन गोवा मिली थी। पुलिस की टीम आरोपी को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई। आरोपी सफाई का काम करता है और सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती करने का दबाव बनाता था।