Edited By meena, Updated: 17 Oct, 2020 04:38 PM
सिंधिया का कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाना और सिंधिया के जाते ही कमलनाथ की सरकार गिरना ये मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का अहम पन्ना है। कुछ हद तक मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ही जिम्मेदार है।...
इंदौर(गौरव कंछल): सिंधिया का कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाना और सिंधिया के जाते ही कमलनाथ की सरकार गिरना ये मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास का अहम पन्ना है। कुछ हद तक मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ही जिम्मेदार है। वहीं इस बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने कुछ ऐसा बयान दिया है राजनीति में हलचल मचा दी है। इंदौर की सांवेर विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिंधिया के पार्टी छोड़ने की एक बड़ी वजह बताई है।
इंदौर की सबसे हॉट सीट सांवेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने की बात करना हास्यास्पद लगता है। राजमाता सिंधिया जैसा व्यक्तित्व को 19 महीने तक जेल में रखकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को तार-तार किया है। वहीं सिंधिया के दलबदल पर कहा कि सिंधिया के दिमाग में राष्ट्रवाद का कंटेट था। उन्हें लंबे समय से कांग्रेस की नीति पंसद नहीं आ रही थी।
सिंधिया ने मोदी सरकार के धारा 370, रामजन्मभूमि, सीएए कानून जैसे राष्ट्रवाद कामों को स्वीकार किया। हमने उनका मन पढ़ लिया था जिसका नतीजा यह हुआ कि सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया प्रदेश में अब दिग्विजय और कमलनाथ का युग खत्म हुआ समझो।