इंदौर में बड़ा चुनावी अपडेट! वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव स्थगित, आयोग के निर्देश से बदली पूरी प्रक्रिया

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Sep, 2026 05:00 PM

indore ward 58 60 bypolls postponed

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। इस मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र प्राप्त हो चुका है। आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड 60 का उपचुनाव पहले ही हाई कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित हो चुका था, जबकि अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वार्ड 58 के उपचुनाव को भी रोक दिया गया है।

दरअसल, इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आयोग के पत्र का अवलोकन किया जा रहा है और आयोग की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि वार्ड 60 की कांग्रेस पार्षद के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के मामले में हाई कोर्ट ने पहले ही रोक लगा दी थी। इसके चलते वार्ड 60 का उपचुनाव पूर्व में ही स्थगित कर दिया गया था।

अब राज्य निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशों के बाद वार्ड 58 का उपचुनाव भी स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में दोनों वार्डों में आगामी चुनावी प्रक्रिया अब राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के अगले निर्देशों के बाद ही आगे बढ़ेगी..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!