58 ग्राम कोकीन से खुले अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के तार, नालासोपारा से 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Sep, 2026 06:23 PM

foreign woman s phone exposes international cocaine network

इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के नालासोपारा से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के नालासोपारा से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 अगस्त को धार रोड से 58 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार की गई नाइजीरियाई महिला ओलाजिदे एस्थर की रिमांड पूछताछ और उसके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई।पुलिस जांच में नालासोपारा से इस ड्रग नेटवर्क के तार जुड़े होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद इंदौर पुलिस की विशेष टीम ने वहां दबिश देकर युगांडा की महिला नकीजेबे कबोमा डेविड सरा और नाइजीरियाई नागरिक डेमियन चिजेओके ओकोरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क के तार नाइजीरिया से जुड़े हैं। अब पुलिस इंदौर में कोकीन की लोकल डिलीवरी लेने वाले लोगों और पेडलर्स की तलाश में जुटी है।

इंदौर में युवाओं तक नशीले पदार्थ पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 अगस्त को पुलिस ने धार रोड से नाइजीरियाई महिला ओलाजिदे एस्थर इनिया इयानो लोबा को 58 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला वर्ष 2024 में शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आई थी और इससे पहले बैंगलोर पुलिस द्वारा भी 121 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार की जा चुकी है। जुलाई 2024 में उसे जमानत मिली थी।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के साथ IPDR की भी जांच की। इसी जांच में मुंबई के नालासोपारा से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे।

PunjabKesari

इसके बाद इंदौर पुलिस की विशेष टीम नालासोपारा पहुंची और दबिश देकर युगांडा निवासी महिला नकीजेबे कबोमा डेविड सरा और नाइजीरियाई नागरिक डेमियन चिजेओके ओकोरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस कोकीन सिंडिकेट को नाइजीरिया में बैठे ड्यूक विंसेंट और भारत में मौजूद 'जो' नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किए जाने की आशंका है। गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों की भूमिका पेडलर्स और सप्लायर्स के तौर पर सामने आई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। साथ ही आरोपियों के पासपोर्ट, वीजा और FRO वेरिफिकेशन की वैधानिक प्रक्रिया भी जारी है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इंदौर में इस नेटवर्क के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और कोकीन की लोकल डिलीवरी किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। इसके लिए पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और IPDR समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!