रिश्ते हुए शर्मसार: 8 वर्षीय मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, पंचायत में पिता पर 2 लाख में समझौते का बनाया दबाव

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2026 06:44 PM

uncle turns monster in chhatarpur targets 8 year old innocent child

छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। बच्ची के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में बाजना पुलिस बच्ची और उसके माता-पिता को लेकर छतरपुर महिला थाने पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

25 अगस्त की बताई जा रही घटना, छत से कूदकर भागने का आरोप

बच्ची के माता-पिता के अनुसार, घटना 25 अगस्त की है। वे दोनों फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं और उस दिन बच्ची भी उनके साथ गई थी। दोपहर में खाना खाने के लिए बच्ची रोज की तरह अकेली घर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान घर के पास रहने वाले गोविंद लखेरे ने मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान बच्ची के सगे चाचा ने आरोपी को देख लिया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी घर की छत से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया।

पंचायत बुलाकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

बच्ची के पिता का आरोप है कि घटना के बाद वह पुलिस में शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान रिश्तेदारों और गांव के पंचों की बैठक बुलाकर मामले को आपसी समझौते से खत्म करने का प्रयास किया गया। पिता के मुताबिक, आरोपी पक्ष की ओर से 2 लाख देकर मामला रफा-दफा करने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने बेटी के साथ हुई घटना पर समझौता करने से इनकार कर दिया। पिता ने कहा कि आरोपी रिश्ते में उनके चाचा का बेटा है और बच्ची का रिश्ते का चाचा लगता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटी के साथ हुई घटना के बदले उन्हें पैसे नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।

थाने जाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

पीड़ित बच्ची के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो उनके छोटे भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पिता का कहना है कि उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया गया।

पुलिस बच्ची और माता-पिता को लेकर महिला थाने पहुंची

परिजनों के अनुसार, इसके बाद बाजना पुलिस बच्ची और उसके माता-पिता को अपनी अभिरक्षा में लेकर छतरपुर महिला थाने पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा बच्ची के बयान, चिकित्सकीय जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!