Edited By meena, Updated: 07 Sep, 2026 07:33 PM

आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष पद पहले...
खैरागढ़ (हेमंत पाल) : आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष पद पहले ही अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल की मौजूदगी में 20 वार्डों का आरक्षण चार चरणों में सम्पन्न हुई।
पहले चरण में वार्ड 14 संत रविदास वार्ड, 15 सुभाष चंद्र बोस वार्ड और 20 सिविल लाइन खम्हरिया एससी के लिए आरक्षित हुए। लॉटरी में वार्ड 20 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। एसटी वर्ग में वार्ड 4 राजफैमिली एकमात्र वार्ड होने के कारण स्वतः आरक्षित हुआ। ओबीसी वर्ग के छह वार्डों में 2, 3, 6, 8, 17 और 19 शामिल हैं। इनमें वार्ड 8 और 17 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए।

अनारक्षित वर्ग के 10 वार्डों में से वार्ड 1, 10, 16 और 18 अनारक्षित महिला तथा वार्ड 5, 7, 9, 11, 12 और 13 अनारक्षित मुक्त रहे। आरक्षण तय होते ही राजनीतिक दलों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। महिला दावेदारों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।