वीडी शर्मा बोले- कमलनाथ ने वल्लभ भवन को कमीशनखोरी का अड्डा बना दिया, दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

Edited By meena, Updated: 01 Jun, 2023 12:21 PM

vd sharma said  kamal nath made vallabh bhavan a place of commission

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला किया है

झाबुआ (जावेद): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला किया है। वीडी शर्मा ने कमलनाथ को कमीशनरखोर एवं दिग्विजय सिंह को देशद्रोही का खून होने की बात कही और झूठा बताया। वीडी शर्मा एक दिवसीय दौरे पर झाबुआ पहुंचे हैं।

वी डी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलने में माहिर है। 15 महीने इनकी गलती से सरकार बनी थी। कमलनाथ ने लोगों को लूटा यह कमीशनखोर कमलनाथ है जिन्होंने वल्लभ भवन को कमीशनखोरी का अड्डा बना दिया। मध्य प्रदेश में अब जनता छल कपट वालों को जवाब देगी भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनेगी। साथ ही दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के खून में देशद्रोह है वे झूठ बोलते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। उन्हें हिंदुत्व तो राम पर विश्वास नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने पटियाला हाउस में मूलचंद्र शर्मा की शहादत पर फर्जी एनकाउंटर बताकर आतंकवादियों के गले मिलते हैं जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय में सजा सुनाई। शर्मा ने अपने बयान में यह भी कहा कि सोनिया के दरबार में यदि दिग्विजय सिंह को जिंदा रहना है तो भारत देश के खिलाफ व देश की संस्कृति के खिलाफ उन्हें बोलना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!