पुजारी से मारपीट का खौफनाक वीडियो वायरल, युवक ने बेल्ट से की पिटाई

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2025 07:33 PM

video of priest being assaulted goes viral youth beats him with belt

श्योपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के जैदा मंडी में उस वक्त विवाद की स्थित निर्मित हो गई जब मंडी के गार्ड और युवक के बीच बहस हो गई...

श्योपुर (जेपी शर्मा) : श्योपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के जैदा मंडी में उस वक्त विवाद की स्थित निर्मित हो गई जब मंडी के गार्ड और युवक के बीच बहस हो गई। युवक ने गार्ड पर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने की बात को लेकर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। जब पुजारी वहां से गुजरा तो पुजारी ने यह कह दिया कि गार्ड द्वारा कोई रिश्वत लेने की मांग नहीं की गई। पुजारी की बात सुनकर युवक नाराज हो गया और युवक ने पुजारी के साथ बेल्ट से मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक पुजारी के साथ बेल्ट से मारपीट और गाली-गलौज समेत जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

युवक ने गार्ड पर ट्रैक्टर निकालने की बात पर रिश्वत लेने के लगाए थे आरोप

रन्नौद गांव निवासी धर्मेंद्र मीणा ने मंडी गार्ड ब्रह्मानन्द धाकड़ पर मंडी में ट्रैक्टर निकालने के एवज में पैसे (रिश्वत) लेने के गंभीर आरोप लगाए.युवक का आरोप था कि गार्ड ने ट्रैक्टर निकालने के एवज में पैसे (रिश्वत)की मांग की है। जबकि मौके पर मंडी परिसर में पूजा कर लौट रहे बाबा ने उक्त घटना को देखा तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस बात से नाराज युवक ने पुजारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुजारी का कहना था कि गार्ड द्वारा उक्त युवक से कोई पैसे की मांग नहीं की गई। युवक गार्ड को झूठा बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

PunjabKesari

पुजारी ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

पुजारी मस्तराम पुत्र परशुराम धाकड़ निवासी चौपड़ा बालाजी मंदिर ग्राम जैदा ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर बताया कि बह मंडी परिसर में मंदिर में पूजा पाठ करता है। वह जब पूजा पाठ कर आ रहा था तो गार्ड ब्रह्मानन्द धाकड़ पुत्र देवीशंकर धाकड़ आ गया तो उससे बात करने लग गया। तभी रन्नौद गांव निवासी युवक धर्मेंद्र मीणा अपने ट्रैक्टर लेकर मंडी गेट पर आ गया। तभी गार्ड ब्रह्मानन्द धाकड़ से ट्रैक्टर निकालने की बात को लेकर बहस करने लगा और पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाने लगा। तभी मैंने पूछा कि झूठा आरोप क्यों लगा रहे हो और कहा कि गार्ड द्वारा कहां पैसे की मांग की गई है। तभी नाराज युवक धर्मेंद्र मीणा ने बेल्टों से मारपीट कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि घटना के समय लोगों की भारी भीड़ भी जमा थी और गार्ड ने उस समय एक वीडियो भी बनाया। पुलिस ने पुजारी का आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!