बीच सड़क बर्थडे पार्टी: जन्मदिन पर युवकों का उत्पात, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 07:54 PM

birthday bash on busy road causes traffic jam in surajpur

जिले में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़कर घंटों तक यातायात बाधित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 16 फरवरी की रात का है।

सूरजपुर (चंचल सिंह): जिले में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़कर घंटों तक यातायात बाधित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 16 फरवरी की रात का है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के कुछ युवक लटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही में अंबिकापुर–बनारस मार्ग के बीच सड़क पर केक काटकर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। यह मार्ग व्यस्त होने के कारण रात में भी एंबुलेंस और अन्य वाहनों का आवागमन होता रहता है। युवकों की हरकत से एंबुलेंस सहित कई वाहन प्रभावित हुए।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आधा दर्जन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!