पूर्व मंत्री के खास BJP नेता ने महिला कार्यकर्ता के साथ ऑफिस में घुसकर JE की ईज्जत की तार-तार, चप्पलों से पीटा, बिजली चोरी केस दर्ज करने की सजा

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Jun, 2026 11:30 PM

bjp leader barged into the office with a female worker and humiliated the je

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो सिस्टम और प्रशासन पर गहरा औऱ गंभीर किस्म का सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल सिस्टम को झकझोरता ये वीडियो खुरई से आया है जो वायरल हो रहा है।

(सागर): मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो सिस्टम और प्रशासन पर गहरा औऱ गंभीर किस्म का सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल सिस्टम को झकझोरता ये वीडियो खुरई से आया है जो वायरल हो रहा है। यहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की चप्पलों से उनके आफिस में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी और  पिटाई करने में एक महिला भी शामिल थी। महिला तो हाथ में चप्पल लेकर अधिकारी को पीटा। बताया जा रहा है कि पुराने बिजली चोरी के प्रकरण को लेकर महिला ऐसी  भड़की कि अपने साथियों के साथ सीधे ऑफिस में घुस गई और JE पर सरेआम अटैक कर दिया। इस हमले से वहां पर सनसनी मच गई।  पूरी घटना  CCTV में कैद हो गई है।

मारपीट का वीडियो खड़े कर रहा है कई सवाल

PunjabKesari

खुरई की राजनीति में एक बार फिर ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने कानून व्यवस्था, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक के करीबी, शहरी थाना टीआई योगेन्द्र सिंह दांगी के चहेते, भाजपा नेता एवं पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खुरई संतोष सिंह दांगी ने एक भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता मेवा लोधी के साथ जेई के आफिस में घुसकर मारपीट की।

PunjabKesari

विद्युत विभाग के अधिकारी के कार्यालय में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और चप्पलों से हमला किया गया और जेई की इज्जत तार-तार कर दी गई। इस पूरे कांड के पीछे जो कारण है वो कम हैरान करने वाला नहीं है। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग के अधिकारी ने संबंधित महिला के विरुद्ध बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर दिया था। बस इसी का सबक सिखाने महिला ने ऐसा काम कर डाला। इस दौरान ऑफिस में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

वहीं शिकायत के बाद सागर पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर SC-ST एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराएं लगाई गई हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में भी गुस्सा देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!