एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर BJP में ही मचा घमासान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमने-सामने, बोले-चुनिंदा लोगों को ही दिया जा रहा पद

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jul, 2026 03:53 PM

dispute over alderman appointments in lakhanpur bjp office bearers say

छतीसगढ़ में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर भाजपा में घमासान मच गया है। नियुक्तियों को लेकर भाजपा में असंतोष देखा जा रहा है। दरअसल लखनपुर नगर पंचायत में अब एल्डरमैन नियुक्ति (Aldermen appointment) को लेकर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमने-सामने आ...

(लखनपुर): छतीसगढ़ में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर भाजपा में घमासान मच गया है। नियुक्तियों को लेकर भाजपा में असंतोष देखा जा रहा है। दरअसल लखनपुर नगर पंचायत में अब एल्डरमैन नियुक्ति (Aldermen appointment) को लेकर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं । जिससे पार्टी में ही असहज स्थिति बनती दिख रही है।

जानकारी सामने आ रही है कि  नगर पंचायत चुनाव के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया था कि वो पार्षद चुनाव नहीं लडें। इस शर्त पर उन्हें एल्डरमैन की नियुक्ति  दिलाने जाने का आश्वासन दिया गया था।  लेकिन अब जारी नियुक्ति सूची में  उनका नाम एल्डरमैन में नहीं आने पर विरोध के सुर उठने लगे हैं। वैसे भी सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद एल्डरमैनों की नियुक्ति की थी लेकिन अब इसको लेकर भी विरोध होना शुरु हो गया है। पार्टी के ही लोग सामने आ रहे हैं।

वहीं इस मामले में भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि  हमसे 6 माह पहले 3-3 नाम मंगाए गए थे, लेकिन जब हमने  लिस्ट देखी तो होश उड़ गए, लिस्ट में हमारी ओर से दिया कोई नाम नहीं था। वहीं मामले में लखनपुर के भाजपा नेता सुभाष अग्रवाल ने तो बड़ा तंज कस दिया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है नगर पंचायत लखनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का अकाल है, तभी तो कुछ चुनिंदा आदमियों को ही बार बार एल्डरमैन का पद दिया जा रहा है।इसी तरह कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी इन नियुक्तियों तो लेकर मुखर होते नजर आ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है की एक ही व्यक्ति को 2 से 3 बार एल्डरमैन बनाया जा रहा है, यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आखिर क्या मजबूरी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने भी इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 6 माह पूर्व संगठन ने एल्डरमैन नियुक्ति के लिए नाम मांगे थे। मैंने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का नाम भेजा था लेकिन जो नियुक्ति है वो समझ से परे है। लिहाजा एल्डकमैन की नियुक्तियों को लेकर भाजपा के बीच ही असंतोष पैदा हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!