सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, EX गर्लफ्रेंड को बीच सड़क चाकू से काटा, बचाने आई बहन पर भी हमला, वारदात CCTV में कैद

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jun, 2026 06:02 PM

bhopal man attacks ex girlfriend with knife cctv footage surfaces

राजधानी भोपाल के शंकर नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

भोपाल। राजधानी भोपाल के शंकर नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी EX गर्लफ्रेंड पर बीच सड़क चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब युवती की बहन उसे बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। चाकू के वार से बहन का गाल कट गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम शंकर नगर क्षेत्र में हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी युवती पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

छोला मंदिर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!