CM बदलने की अटकलों के बीच अचानक MP पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल, वजह आई सामने

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 May, 2026 05:38 PM

karnataka cm buzz amid governor gehlot s sudden mp visit

कर्नाटक की राजनीति इन दिनों सत्ता परिवर्तन की अटकलों से गर्म है।

उज्जैन। कर्नाटक की राजनीति इन दिनों सत्ता परिवर्तन की अटकलों से गर्म है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के  इस्तीफे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का अचानक मुंबई से सीधे नागदा पहुंचना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, राज्यपाल के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि उनका यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक कारणों से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल की पत्नी अनीता गहलोत की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके बाद थावरचंद गहलोत मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंचे। नागदा पहुंचते ही अनीता गहलोत को स्थानीय चौधरी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही उनका उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इधर, कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तेज हलचल बनी हुई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व में सहमति बनने की चर्चा है। शुक्रवार को प्रस्तावित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण मुलाकात संभव नहीं हो सकी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को ई-मेल अथवा लिखित रूप में सौंप सकते हैं, जिसे राज्यपाल बाद में औपचारिक रूप से स्वीकार करते हैं। तब तक मौजूदा मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हैं।

राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया और स्थानीय लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार अनीता गहलोत की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल परिवार की प्राथमिकता उनके स्वास्थ्य को लेकर बनी हुई है, जबकि दूसरी ओर कर्नाटक की सियासत में जारी उठापटक पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!