महाकाल-ओंकारेश्वर के लिए नई तैयारी! वैष्णो देवी पहुंचकर CM मोहन ने समझा सिस्टम

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 May, 2026 06:30 PM

mp cm explores vaishno devi for mahakal temple

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे।

भोपाल/कटरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे। वे यहां माता वैष्णों के दर्शन के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इन चीजों पर अध्ययन करने के लिए उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी है। इसी तरह के अध्ययन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई अन्य प्रतिनिधिमंडल देश के अलग-अलग हिस्सों में भी भेजे हैं। 

कटरा पहुंचने पर सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आए हैं, ताकि महाकाल मंदिर, महाकालेश्वर देवस्थान, ओंकारेश्वर देवस्थान तथा भोजशाला जैसे प्रमुख धार्मिक संस्थानों का अध्ययन किया जा सके। हाल ही में उच्च न्यायालय ने भोजशाला को मां वाग्देवी के मंदिर की मान्यता दी है। हमारा उद्देश्य यह समझना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, जनसुविधाओं और धार्मिक सेवाओं के लिए एक उत्कृष्ट एवं प्रभावी मॉडल किस प्रकार विकसित किया जा सकता है।

जन सुविधाओं की लेंगे जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी क्रम में हमने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी टीमों को भेजा है, ताकि वहां की व्यवस्थाओं और प्रबंधन प्रणालियों का अवलोकन एवं अध्ययन किया जा सके। आज हम देवी मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मुझे जानकारी दी गई है कि यहां मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ एक विश्वविद्यालय, एक मेडिकल कॉलेज तथा अनेक सेवा-प्रधान संस्थाएं भी संचालित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु यहां सुव्यवस्थित और सुनियोजित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें सहज, सुगम और सुविधाजनक दर्शन का अनुभव प्राप्त हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!