पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मंत्री जयवर्धन सिंह को लिखा पत्र हुआ वायरल

Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2019 12:30 PM

viral letter of digvijay singh s to jayawardhan singh

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर कांग्रेस खेमे में कई तरह की बातें देखने को मिली। लेकिन इसी बीच  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पुत्र और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर कांग्रेस खेमे में कई तरह की बातें देखने को मिली। लेकिन इसी बीच  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपने पुत्र और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह को भी विधिवत पत्र लिखकर समय मांगने वाला पत्र वायरल हो रहा है। इस पत्र के वायरल होते ही मंत्री उमंग सिंघार के पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए सारे आरोप निराधार साबित हो रहे हैं, जिसमें वन मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने अपने पुत्र को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को पत्र लिखा है वह मंत्रिमंडल में भेदभाव रखते हैं। 

PunjabKesari
 

दिग्विजय सिंह द्वारा सभी मंत्रियों की तरह अपने पुत्र मंत्री जयवर्धन को लिखे पत्र का सोशल मीडिया में वायरल होने से यह स्पष्ट हो गया कि उमंग सिंघार द्वारा पत्र मे लगाया आरोप निराधार हैं। इसके विपरीत अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरु हो गई है कि आदिवासियों की बड़ी नेता स्वर्गीय जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंगार धार जिले की राजनीति करते हैं। लेकिन वह बार-बार कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा क्यों खोलते हैं यह समझ से परे है? क्या इशारा कहीं और से होता है जिस पर उमंग सिंघार कार्य करते हैं? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!