शिकारियों को संरक्षण देते हैं 'दिग्विजय सिंह और उनके बेटे', खुद को शिवभक्त बताने वाले राहुल गांधी का नहीं आया ट्वीट: विश्वास सारंग

Edited By Devendra Singh, Updated: 17 May, 2022 05:42 PM

vishwas sarang target on digvijaya singhm rahul gandhi and asaduddin owaisi

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) के आरोप पर विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने पलटवार करते हुए कहा कि शिकारियों को दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह (jaivardhan singh) और कांग्रेस (congress) के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

भोपाल (विवान तिवारी): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने मध्य प्रदेश में कोरोना केसेस (corona cases) को लेकर जानकारी साझा की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री (medical education minister) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में लगभग 5 हजार टेस्ट किये गये हैं। जिसमें 19 पॉजीटिव केस आये हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 232 एक्टिव केस हैं। मंत्री विश्वास सारंग (minister vishwas sarang) ने कहा कि हम वैक्सीनेशन को लेकर विस्तृत रूप से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री (chief minister) ने छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन (vaccination) को लेकर और विस्तृत रूप से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। 

 

शिकारियों को दिग्विजय सिंह और उनके बेटे का हासिल है संरक्षण 

गुना मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) के आरोप पर विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने पलटवार करते हुए कहा कि शिकारियों को दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह (jaivardhan singh) और कांग्रेस (congress) के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। आज तीसरे आरोपी का भी एनकाउंटर किया गया है, मध्य प्रदेश में लौ एंड ऑर्डर स्थापित है। 
 

शिवभक्त बताने वाले राहुल गांधी का नहीं आया ट्वीट

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने ज्ञानव्यापी मस्जिद (gyanvapi mosque 2022) को लेकर बयान देते हुए कहा कि हम सब उत्साहित है कि सालों से चल रहे नंदी बाबा का इंतज़ार अब खत्म हो जाएगा आक्रांताओं ने जो कृत्य किये हैं, इस सर्वे से वो सबके सामने आ गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) जैसे लोग अनर्गल बातें कर तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। जब इतिहास में कुछ गलत हुआ है, तो लोगों को उसे सही करने का मौका मिलना चाहिए। बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस (congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने आप को शिवभक्त बताने वाले राहुल गांधी या किसी भी कांग्रेस नेता का ट्वीट (tweet of congress leader) नहीं आया है। कांग्रेस की अपनी हिन्दू विरोधी (anti hindu) मानसिकता सामने आ गई है।  

PunjabKesari

कोर्ट के आदेशों पर सवाल उठाते हैं ओवैसी: विश्वास सारंग 

वहीं ज्ञानव्यापी मामले (gyanvapi mosque case 2022) पर मंत्री विश्वास सारंग ने असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया का हर देश, हर संस्कृति, हर सभ्यता में कही कुठाराघात हुआ है तो उसे सही करने का उसे अधिकार है। हमारे आराध्य अगर कैद में है, तो उन्हें मुक्त कराने का काम हम करेंगे। ओवैसी जैसे नेता कोर्ट के आदेशों पर सवाल उठाते हैं। अब शुरुआत हुई है, जो हिंदुस्तानी है, वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगा। 

गरीबों के लिए काम करने पर कांग्रेस नेताओं के पेट में होता है दर्द: चिकित्सा शिक्षा मंत्री

नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट (tweet of digvijaya singh) पर विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता से उठ नहीं पा रहे हैं। दिग्विजय सिंह हर समय वो बात करते हैं, जिससे विघटन होता है। वहीं संबल योजना पर कांग्रेस के आरोप को लेकर विश्वास सारंग ने सफाई देते हुए कहा कि जब भी भाजपा गरीबों के हित की बात करती है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस ने सिर्फ अपने ऐशो आराम की चिंता की है। संबल योजना (sambal yojna 2022) गरीबों के घर में खुशहाली लाने के लिये शुरू की गई है। 

नगरोदय कार्यक्रम के माध्यम से मिलेगा सौगात: बीजेपी नेता  

नगरोदय कार्यक्रम (nagrodaya program) को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सरकार (shivraj government) विकास मूलक सरकार है। संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से हम स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। आज नगरोदय कार्यक्रम (nagrodaya program 2022) के माध्यम से शहरों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री देने जा रहे हैं। आज का दिन इतिहास में दर्ज होगा, करोडों रूपये नगरों के विकास के लिये दिये जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!