विकास को तरसेंगे बयान को लेकर विवेक तन्खा बोले- शिवराज जी, यह घमंड का प्रतीक, जनता जवाब देगी
Edited By meena, Updated: 20 Jun, 2022 01:37 PM

नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
जबलपुर(विवेक तिवारी) : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इंदौर में बीजेपी महापौर उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के समर्थन में नामांकन रैली करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग बीजेपी उम्मीदवार को जिताने के लिए कमर कस लीजिए, अगर बीजेपी उम्मीदवार ना जीता तो यह शहर विकास कार्य के उद्घाटन के लिए तरस जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला है।
सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ट्वीट में लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री जी यह कैसी धमकी। यदि भाजपा के महापौर को शहर नहीं चुनेगा तो लोग विकास से वंचित होंगे। यह कोई सुलझे मुख्यमंत्री के बोल नहीं है। क्या आप या आपकी पार्टी पूरे समय सत्ता में रहेगी। यह अलोकतांत्रिक और घमंड का प्रतीक है। जनता जवाब देगी।
Related Story

MP के अतिथि विद्वानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- 'आप पुजारी हैं, सरकार हरसंभव साथ देगी

CM मोहन के सामने BJP विधायक का बड़ा ऐलान, बोले- सड़कें नहीं बनीं तो जूते-चप्पल नहीं पहनूंगा, CM ने...

दतिया की जनता के बीच CM मोहन ने नरोत्तम के बारे में बोला ऐसा कुछ कि होने लगी चर्चा...

दतिया की जनता से बोले मोहन के मंत्री, नरोत्तम का कद तभी बढ़ेगा जब यहां कमल खिलेगा (video)

नरोत्तम का टिकट कटने पर पहली बार सामने आय़ा जीतू पटवारी का बड़ा बयान, जानिए आखिर क्या बोले पटवारी

दतिया टिकट पर डिप्टी CM का बड़ा बयान,बोले- संगठन हमारे लिए सर्वोपरि,कार्यकर्ता निर्णय का सम्मान...

'समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना वाले डायलाग पर बोले नरोत्तम “अब किनारों पर कोई...

सरकार और जनता के बीच भरोसे का पुल सेवा सेतु

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव को विकास की बड़ी सौगात, 90 लाख से अधिक के...

आलाकमान से मुलाकात के बाद नरोत्तम का बड़ा बयान, बोले- मैं न पार्टी से नाराज हूं ,न कभी नाराज हो...