पानी-पानी हुआ इंदौर का एमवाय अस्पताल, मरीज परेशान
Edited By Vikas kumar, Updated: 13 Sep, 2019 05:30 PM

इंदौर शहर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद एमवाय अस्पताल पानी-पानी हो गया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..
इंदौर: इंदौर शहर में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद एमवाय अस्पताल पानी-पानी हो गया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का आलम ऐसा था कि कर्माचारी बार-बार पानी को निकाल रहे थे लेकिन लगातार बारिश के कारण पानी बार बार भर जा रहा था। बता दें कि अब तक कुल 43 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
दरअसल, तीन साल पहले ही अस्पताल में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से पूरे अस्पताल को वाटर प्रूफिंग किया गया था। लेकिन अस्पताल की यह प्रूफिंग दो बार की हुई बारिश को ठीक से नही झेल पाई। अस्पताल में पानी भरने की वजह से मरीजों का आने से जाने में भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके है कि तलघर स्थित मेडिकल स्टोर में भी पानी भर गया है। वहीं पानी की वजह से स्टोर में रखी कई दवाइयां खराब होने लगी है।
Related Story

इंदौर में PWD इंजीनियर की संदिग्ध मौत! दो बेटियों के बाद बेटे की चाहत में हत्या का आरोप, पति-ससुर...

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

इंदौर में वाल्मीकि सेना की हुंकार,मंत्री कैलाश के घर जा रहे प्रदर्शनकारी पुलिस ने रोके, धरने पर बैठे

मरने के बाद कइयों को जिंदगी दे गए इंदौर के गौरव,गार्ड ऑफ़ आनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, परिवार सहित...

जच्चा वार्ड में आवारा कुत्ते! नागदा जिला अस्पताल का VIDEO VIRAL, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

102 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, बहू पर छत से धक्का देने का आरोप, 6 दिन बाद जिला अस्पताल में तोड़ा...

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में माइक्रोस्कोपिक सर्जरी से जटिल ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बचाई 9 वर्षीय...

अंधेरे ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान! बिजली कटौती, बदहाल अस्पताल और टूटी सड़क बनी मौत की वजह

शादी के 6 महीने बाद दर्दनाक हादसा: पत्नी को लेने जा रहे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

रायपुर में रैली के दौरान हिंसक झड़प! ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला...