गौर से मिले दिग्विजय, बोले- यह दो अभूतपूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात है

Edited By Vikas kumar, Updated: 18 Dec, 2018 03:17 PM

when digvijay meets gaur

प्रदेश में 15 सालों बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। जिससे कांग्रेस में खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण के बाद दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेता एक दूसरे से बड़ी गर्मजो...

भोपाल: प्रदेश में 15 सालों बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। जिससे कांग्रेस में खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण के बाद दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेता एक दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिले इस बीच दिग्विजय सिंह ने बाबूलाल के पोते से कहा कि, तुम्हारे दादा हीरा हैं। 

PunjabKesari, MP News, Punjab Kesari, Bhopal News, Digvijaya Singh Meet Babulal Gaur, बाबूलाल गौर से मिले दिग्विजय, भोपाल न्यूज,मध्यप्रदेश

मंगलवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाबूलाल गौर से मिलने भोपाल स्थित उनके बंगले गए। सिंह के पहुंचते ही गौर ने इन्हें गले लगाया। इस बीच दिग्विजय ने गौर से गले मिलते हुए कहा कि यह दो अभूतपूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात है इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेता हंस पड़े। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गौर के घर ही दोपहर का खाना भी किया। इसके बाद दिग्विजय ने खाने की सराहना करते हुए कहा कि मुझे कृष्णा ने खाना नहीं खिलाया है, गौर साहब के पोते की पत्नि ने स्वादिष्ट खाना बनाया। हम दोनों ही इनके पोते की शादी में नाचे थे। अब छोटे पोते की शादी में और नाचेंगे।

PunjabKesari, MP News, Punjab Kesari, Bhopal News, Digvijaya Singh Meet Babulal Gaur, बाबूलाल गौर से मिले दिग्विजय, भोपाल न्यूज,मध्यप्रदेश

जब दिग्विजय सिंह जाने लगे तो गौर ने 'जय श्री राम' कहकर उन्हें विदा किया, इस पर दिग्विजय वापस आए और बोले कि ये 'सीता' को छोड़ देते हैं ये बोलते हैं 'जय श्री राम' हम बोलते हैं 'जय सियाराम'

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!