डिप्रेशन के चलते विधवा महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची का गला घोंटकर मारने के बाद खुद की आत्महत्या

Edited By Jagdev Singh, Updated: 06 Jan, 2020 01:18 PM

widow woman strangles her 3 year old toddler suicide murder depression

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या करने के बाद फिर खुद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला गहरे सदमे और डिप्रेशन में थी.............

जबलपुर (विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या करने के बाद फिर खुद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला गहरे सदमे और डिप्रेशन में थी।

जबलपुर के रांझी थाना इलाके के चंपानगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोक सकते में हैं। यहां हुई हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। यहां रहने वाली 32 साल की वंदना नाम की एक विधवा महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची की गला घोंटकर कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर लटक कर मौत को गले लगा लिया।

आत्महत्या करने वाली महिला वंदना के पति रमेश सिंह की दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उसके बाद से वो रांझी में अपने पिता अवतार सिंह और मां के साथ रह रही थी। लंबी बीमारी के कारण एक दिन पहले ही वंदना की मां नहीं रही थीं। पति की मौत के बाद से वंदना सदमे में थी। मां की मौत से वो डिप्रेशन में चली गई थी। अवतार सिंह किसी काम से बाहर जा रहे थे। इसलिए उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया। जब वो लौटे तो देखा कि वंदना फांसी पर लटकी हुई है और नातिन पास के पलंग पर मरी पड़ी है।

मृतका के पिता अवतार सिंह मूल रूप से महोबा उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वे आयुध निर्माणी खमरिया में नौकरी करते थे। करीब 8 साल पहले रिटायर होने के बाद से वो किराए पर जीप चलाते हैं। वो तीन साल से रांझी के चम्पा नगर में रह रहे हैं। 2 साल पहले अवतार की बेटी वंदना के पति रमेश सिंह की मौत हो गई थी और करीब एक साल से अवतार सिंह का बेटा सूरज सिंह लापता है। पहले पति, फिर भाई और अब मां की मौत के बाद वंदना सदमे में थी। सूचना के बाद रांझी पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!