पत्नी ने इस वजह से फाइल किया तलाक, सुनकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

Edited By shahil sharma, Updated: 15 Feb, 2021 05:03 PM

wife applied for divorce for not going to abroad

कुटुंब कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने नहीं जा पाई पत्नी ने पति पर तलाक देने के लिए आवेदन कर दिया है। पत्नी ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाई। इस बात पर नाराज पत्नी ने कुटुंब कोर्ट में...

भोपाल: कुटुंब कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने नहीं जा पाई पत्नी ने पति पर तलाक देने के लिए आवेदन कर दिया है। पत्नी ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाई। इस बात पर नाराज पत्नी ने कुटुंब कोर्ट में तलाक देकर शादी तोड़ने का आवेदन दिया है।

जानकारी के मुताबिक पत्नी ऑस्ट्रेलिया में ही जाकर पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन पत्नी की क्वालिफिकेशन पूरी नहीं होने के चलते ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिल पाया है। शादी से पहले ही पति-पत्नि में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने की बात तय हुई थी। कुटुंब कोर्ट में काउंसलर शैल अवस्थी का कहना है कि तलाक के लिए मामला कुटुंब कोर्ट में पहुंचा है। मामले में शादी से पहले ही पत्नी के ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ने की बात पर रजामंदी हुई थी।

शादी के बाद पति ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए भी राजी था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिलने के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है। शादी को करीब 3 साल हो चले हैं। अब पति नीदरलैंड्स, कनाडा, या अन्य देशों में भी पढ़ाई कराने के लिए तैयार है। वहीं पत्नी-पति से तलाक की मांग कर रही है।

फिलहाल पति पत्नी की जिला विधिक सेंटर के कुटुंब कोर्ट में एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। दोनों ही पति-पत्नियों को बैठाकर रजामंदी कर तलाक होने से रोकने की कोशिश एक्सपर्ट कर रहे हैं, लेकिन पत्नी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने पाने का कारण पति को ही मान रही है। पत्नी केवल ऑस्ट्रेलिया में ही पढ़ने की बात पर अड़ी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!