मोबाइल ने कटवा दी नाक ! फोन पर बहुत बात करती थी पत्नी, शक में पति ने काटी नाक और फोड़ी आंख

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2023 06:02 PM

wife used to talk a lot on phone in doubt husband cut nose and broke

दमोह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने शक के चलते क्रूरता की हदें पार

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): दमोह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने शक के चलते क्रूरता की हदें पार करते हुए जंगल में ले जाकर चाकू से पत्नी की नाक काट दी और आंख भी फोड़ दी। घायल महिला को 108 कि मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

PunjabKesari

घटना जिले के हिंडौरिया थाना क्षेत्र के ग्राम घाट पिपरिया की है, जहां पर एक महिला जिसका नाम कविता है, जो अपना धंधा करके ग्राम रेपुरा से लौट रही थी। तभी उसका पति आया और उसे बाईक पर बैठाकर जंगल में ले गया और चाकू से उसकी नाक काट दी और उसकी आंख भी फोड़ दी। वही घटना के बाद 108 की मदद से महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके हाथ में मोबाइल था और उसके पति को यह शक था कि, वह किसी और से बात करती है। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!