बैग गिरने का बहाना बनाकर पति से रुकवाई बाइक, 2 बच्चों को छोड़ चंबल नदी में कूदी महिला

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2023 11:52 AM

woman jumped into chambal river leaving 2 children

मंदसौर जिले के गांधीसागर बांध की पुलिया से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी

मंदसौर (राहुल धनगर) : मंदसौर जिले के गांधीसागर बांध की पुलिया से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला अपने पति के साथ बाइक पर ससुराल से माइके जा जा रही थी। गांधी सागर डीएम के सामने बनी पुलिया से महिला ने छलांग लगा दी। महिला ने पति से बैग गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाया और दौड़कर पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर गांधीसागर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों महिला की खोजबीन शुरू की, देर शाम तक नदी में तलाशी अभियान जारी रहा।

PunjabKesari

गांधीसागर थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि राजस्थान क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा निवासी विनोद मीणा गांव से पत्नी भागवतीबाई और 2 बच्चों के साथ भानपुरा तहसील के ग्राम कैलाशपुर के लिए निकले थे। गांधीसागर डैम के सामने पुल से गुजरने के दौरान महिला ने बाइक से बैग गिरने का बहाना बनाया। पति ने जैसे ही बाइक रोकी महिला ने पुल चंबल नदी में छलांग लगा दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!