अलीराजपुर में महिला का नदी में मिला शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Sep, 2024 09:25 PM

woman s body found in river in alirajpur

ग्राम पंचायत कंदा पटेल फलिया डोही नदी के किनारे एक शव नदी में मिला

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में आने वाले जोबट थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कंदा पटेल फलिया डोही नदी के किनारे एक शव नदी में मिला ग्रामीणों ने जोबट पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव की पहचान जोबट थाना क्षेत्र में आने वाले इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी संतोष के रूप में हुई।

परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष शनिवार को घर से निकली थी, उस समय घर पर कोई नहीं था। रविवार को कंदा के पटेल फलिया के ग्रामीणों ने नदी में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला जोबट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!