बच्चों को मिलने वाले खाने में मिले कीड़े, सांवरिया समूह तैयार करता है आंगनवाड़ी में पहुंचने वाला खाना

Edited By Devendra Singh, Updated: 23 Oct, 2022 10:00 AM

worms found in food of children

नीमच में आंगनवाड़ी केंद्र की बड़ी लापरवाही आमने सामने आ रही हैं। यहां छोटे बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में कीड़े मिलने की शिकायत मिली है। जो आंगनवाड़ी केंद्र की लापरवाही को साफ साफ दर्शा रहा है।

नीमच (सिराज खान): मध्य प्रदेश सरकार छोटे-छोटे बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से भोजन देने की व्यवस्था को दुरूस्त करने पर काम कर रही है, ताकि बच्चे अच्छा पौष्टिक खाना खाकर तंदुरुस्त रहे लेकिन नीमच में अच्छा खाना देने की बजाय कीड़े वाला भोजन आंगनवाड़ी केंद्र में परोसा जा रहा है। ताजा मामला पंचायत खोर से सामने आया है। यहां आंगनवाड़ी केंद्र 2 में मासूम बच्चों को नाश्ता और खाना दिया जाता है। लेकिन जो खाना बच्चों को परोसा जा रहा है, उसमें कीड़े मिले।

PunjabKesari

सरपंच ने किया आंगनवाड़ी का मुआयना 

इस घटना के बाद बच्चों के माता पिता ने मामले की शिकायत आला अधिकारी से करने की बात की है। जब मामले की जानकारी सरपंच बलराम जाट को मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए और आंगनवाड़ी का मुआयना किया और शिकायत को सही पाया। जानकारी के मुताबिक सभी आंगनवाड़ियों और स्कूल में खाना और नाश्ता सप्लायर का ठेका सांवलिया समूह के पास है। सांवरिया समूह मोहनी बाई मेघवाल और निर्मला बाई के नाम से संचालित है। इनके द्वारा सभी आंगनवाड़ियों में खाना-नाश्ता बांटा जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!