युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल

Edited By meena, Updated: 21 Jul, 2026 07:35 PM

youth should derive maximum benefit from government schemes brijmohan agrawal

देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा...

नई दिल्ली/रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में Startup India Seed Fund Scheme से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की माध्यम से Startup India Seed Fund Scheme (SISFS) की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से साझा की।

सरकार के अनुसार देशभर में 219 Incubators के लिए 945 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जबकि अब तक ₹650 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। यह योजना देशभर के नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को प्रारंभिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

बृजमोहन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में Startup India अभियान ने देश के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा का संचार किया है। आज भारत का युवा केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में कृषि, वनोपज, खनिज, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्टार्टअप्स की व्यापक संभावनाएं हैं। यदि इन क्षेत्रों के नवाचारों को समय पर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण Incubation, वित्तीय सहायता तथा बाज़ार से बेहतर जुड़ाव मिले, तो छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी Startup राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।

Startup India के अगले चरण में उभरते राज्यों, आकांक्षी जिलों और स्थानीय नवाचारों को विशेष प्रोत्साहन देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र उद्यमी तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना आवश्यक है। इससे नवाचार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

युवाओं से आह्वान

बृजमोहन अग्रवाल ने  छत्तीसगढ़ एवं देश के युवाओं से आग्रह किया कि वे Startup India Seed Fund Scheme के साथ-साथ Startup India, Atal Innovation Mission, PM MUDRA Yojana, Stand-Up India, PM Vishwakarma, MSME तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य उद्यमिता एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलें, रोजगार के नए अवसर सृजित करें और विकसित तथा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और परिश्रम के बल पर राज्य को देश के अग्रणी Startup Ecosystem के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!