श्रमिकों के जीवन में खुशहाली की सौगात: डॉ. रमन सिंह ने 6 हजार से अधिक मजदूर परिवारों को दी ढाई करोड़ की सहायता

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 09 Jan, 2026 06:25 PM

2 5 crore assistance boosts lives of thousands of workers in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रमिक हितों की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के 6,000 से अधिक मजदूर परिवारों को ढाई करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा छात्रवृत्ति योजना, साइकिल...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रमिक हितों की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के 6,000 से अधिक मजदूर परिवारों को ढाई करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना और खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वितरित की गई।

रायपुर स्थित अपने निवास के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके कल्याण के लिए सरकार हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाओं से अब तक लाखों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने मंडल द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडल श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और दैनिक जरूरतों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की नींव उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में रखी गई थी, जिसे लगातार आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि श्रम कल्याण मंडल ने जन्म से लेकर मृत्यु तक श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाकर एक मिसाल कायम की है। इस अवसर पर श्रम कल्याण आयुक्त अजितेश पांडे, मंडल सदस्य मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, रवि शंकर सिंह, राधेश्याम गुप्ता, कमल बॉस सहित विभिन्न उद्योगों से आए श्रमिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आत्मीय स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!