Edited By Desh Raj, Updated: 28 Feb, 2026 03:54 PM

छतीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी आनी लाजमी है क्योंकि साय सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। राज्य सरकार आज प्रदेश के लगभग 25 लाख...
(रायपुर):छतीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर खुशी आनी लाजमी है क्योंकि साय सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। राज्य सरकार आज प्रदेश के लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दी है। इस राशि के आने से होली से पहले ही किसानों के सपनों में रंग भर गए हैं। किसानों को सौगात देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा ..
जो वादा किया, उसे निभाया-साय
सीएम साय ने लिखा कि हमारी सरकार अन्नदाताओं के परिश्रम को सम्मान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वादे के अनुरूप आज 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धान खरीदी की अंतर राशि सीधे किसान भाइयों के खातों में अंतरित की गई। यह जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस निर्णय से लाखों प्रदेशवासियों के घर होली की खुशियाँ दोगुनी होंगी। हमारा दृढ़ संकल्प है कि किसान सशक्त एवं समृद्ध हों और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे। साय ने कहा उनकी सरकार हमेशा से किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है औऱ जो वादा उन्होंने किया था वो भी पूरा कर दिया। प्रदेश के किसानों की खुशी में ही हमारी खुशी है। किसान अपने-अपने खाते चेक कर सकते हैं। साय ने कहा कि आपके भाई कि यह ईच्छा है कि प्रदेश के किसान हंसते और समृद्ध रहें
समस्त अन्नदाता भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं!
बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में दी सौगात
बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में ₹10,324 करोड़ की धान खरीदी की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है। सीएम साय ने कहा कि यह राशि हमारे अन्नदाता भाइयों के परिश्रम का सच्चा सम्मान है। होली के अवसर पर यह सहयोग किसान परिवारों के जीवन में समृद्धि का रंग भरेगा और उनका त्योहार और भी अधिक खुशहाल होगा।