महाकाल मंदिर में चढ़ाया चांदी का भव्य द्वार, कोलकाता की श्रद्धालु का अनुपम दान

Edited By meena, Updated: 15 Dec, 2025 01:54 PM

a magnificent silver gate at the mahakal temple a unique donation from a devote

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित भव्य द्वार स्थापित किया गया है। यह आकर्षक द्वार कोलकाता की महिला श्रद्धालु निभा प्रकाश द्वारा भगवान महाकाल को श्रद्धा भाव से दान किया गया है...

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित भव्य द्वार स्थापित किया गया है। यह आकर्षक द्वार कोलकाता की महिला श्रद्धालु निभा प्रकाश द्वारा भगवान महाकाल को श्रद्धा भाव से दान किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी स्थापना रविवार को विधि-विधान के साथ संध्या आरती के दौरान की गई।

PunjabKesari

मंदिर के गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर से निर्मित होने के कारण, नए चांदी के द्वार की माप के अनुसार विशेष तैयारी की गई थी। यह द्वार दो लकड़ी के पल्लों पर तैयार किया गया है, जिन पर कुल 25 किलोग्राम शुद्ध चांदी का उपयोग किया गया है। चांदी पर की गई बारीक नक्काशी इसे और भी भव्य स्वरूप प्रदान करती है।

दरवाजे के दोनों पल्लों पर भगवान शिव से जुड़े पावन प्रतीक उकेरे गए हैं। इनमें नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश के साथ फूल और सुंदर बेलबूटों की कलात्मक आकृतियां शामिल हैं। नक्काशी की यह कला श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।

PunjabKesari

मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से कोलकाता निवासी निभा प्रकाश ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस द्वार को दान करने का संकल्प लिया था। उनका यह दान भगवान महाकाल के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर समिति की और से सह प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा दान दाता निभा प्रकाश का सम्मान किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!