ग्रेट खली को रिझा रहे MP के कृषि मंत्री...कहा- किसान आंदोलन के खिलाफ हमारा साथ दो

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Jan, 2021 06:09 PM

WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली अब कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल पर पंजाब के किसानों को कृषि बिलों के फायदे बताएंगे। खली अपने इस दां ..

भोपाल (प्रतुल पाराशर): WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली अब कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल पर पंजाब के किसानों को कृषि बिलों के फायदे बताएंगे। खली अपने इस दांव से आंदोलन को पटखनी देने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Indore, Bhopal, The Great Khali, Kisan Andolan, wwe, BJP

कृषि मंत्री कमल पटेल की आज इंदौर में प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान उन्हें पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। भेंट के दौरान मंत्री कमल पटेल ने खली को नए कृषि विधेयकों के बारे में जानकारी दी, और आग्रह किया कि वे भी पंजाब में कृषकों को इन विधेयकों के बारे में बताएं। खली ने कमल पटेल के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। कृषि विधेयकों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल लगातार किसानों को नये कानून के फायदे बताकर जागरूक कर रहे हैं। मंत्री कमल पटेल के इस प्रयास का ही नतीजा है कि प्रदेश में किसान आंदोलन का माहौल ही नहीं बन पाया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया कि जो कृषि बिल लाए गये हैं वह किसानों की तकदीर बदलने वाले हैं। लेकिन किसानों को बहकाकर उन्हें आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!