Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 08:05 PM

मध्य प्रदेश में एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के नेता तौकीर निजामी का मुसलमानों को लेकर एक विवादित वीडियो सामने आया। वीडियो में तौकीर निजामी कुछ अर्मयादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई ...
भोपाल : मध्य प्रदेश में एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के नेता तौकीर निजामी का मुसलमानों को लेकर एक विवादित वीडियो सामने आया। वीडियो में तौकीर निजामी कुछ अर्मयादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं। उन्होंने मुसलमानों को तीन कैटेगरी में बांटा है। आपत्तिजनक बयान को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
AIMIM पार्टी के नेता तौकीर निजामी ने एक सभा के दौरान खुले मंच से कहा-तीन तरह के मुसलमान होते हैं। एक वो होते जो जूते चाटने का काम करते हैं वो कांग्रेस में मिलेंगे। दूसरा वो मुसलमान होता है जो जूते खाने का काम करते हैं वो भाजपा में मिलेंगे और तीसरा मुसलमान वो होते है जो जूते मारने का काम करते हैं वो AIMIM पार्टी में मिलेंगे। फिर सभा में मौजूद लोगों से पूछा- मुसलमानों अब बताओ तुम कौन से मुसलमान हो। जूते खाने वाले, जूते चाटने वाले या जूते मारने वाले मुसलमान...। एआईएमआईएम नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि बयान पर हंगामा बढ़ने पर तौकीर निजामी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ''मेरा बयान हिंसा को बढ़ावा देना नहीं है। मैं 'बात' से जूता मारने की बात कह रहा था। कांग्रेस ने मुसलमानों को 100% वोट के बदले सिर्फ 2 सीटें दीं। मुसलमान अब जाग जाओ और सड़क पर आओ।"
भाजपा ने जताई आपत्ति
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तौकीर निजामी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या समाज आपत्तिजनक शब्दों का कोई स्थान नहीं है। ओवैसी और उनकी पार्टी के नेता कौम को भड़काकर अपनी राजनीति चमकाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई औपचारिक शिकायत सामने आती है, तो शांति भंग करने और भड़काऊ बयानबाजी के तहत कार्रवाई की जाएगी।